Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: गाडरवारा,सब को प्रकाशित करने वाली मां भगवती के पंडालों में तानाशाही रवैये के चलते छाया अंधेरा,औसिर्फ जलेगा एक दीपक, युवाओं ने जताया तहसील के सामने बैठकर विरोध

Aditi News Team

Sat, Oct 9, 2021

गाडरवारा। स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्गा पंडालों की सजावट लाइट निकलवाने के विरोध में आज नगर की समस्त दुर्गा समितियों द्वारा तहसील कार्यालय पहुँचकर विरोध दर्ज करवाया गया। समितियों की माँग थी कि उन्हें सुरक्षा के साथ साज सज्जा करने दिया जाते एवं लाइट को लगाने दिया जाए। प्रशासन से उचित आश्वासन न मिलने के बाद नगर की समस्त समितियों द्वारा विरोध दर्ज करते हुए निर्णय लिया गया कि आज शनिवार को विरोध स्वरूप समस्त दुर्गा पंडालों में सिर्फ़ एक दीपक जलाया जाएगा और साज सज्जा की सभी लाइट पूरी तरह से बंद रखी जाएँगी।समिति सदस्यों का कहना था कि वे सालों से उल्लास पूर्वक एवं सुरक्षा के साथ इस पर्व को मनाए आ रहे हैं किंतु पूरे प्रदेश में ऐसा कोई आदेश नहीं है कि दुर्गा पंडालों की लाइट अलग की जाए। उनका कहना था कि इस निर्णय से आमजन की आस्था को भी ठेस पहुँची है।प्रशासन के इस निर्णय का उनके द्वारा विरोध किया जा रहा है और इसी तारतम्य में उनके द्वारा आज सभी लाइट बंद कर सिर्फ़ एक दीपक ही जलाया जाएगा।समितियों ने जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की अपेक्षा की है। समाधान न निकलने पर समितियों द्वारा विरोध जारी रहेगा। वहीं नगर निरीक्षक राजपाल बघेल का कहना था कि सिर्फ़ उन स्थानों पर लाइट अलग करने का कहा गया है जहां पर यातायात एवं पार्किंग की समस्या उत्पन्न होती है। अन्य किसी भी स्थान के लिए लाइट अलग करने को नहीं कहा गया है । जबकि कुछ स्थानों से लाइट अलग करवाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

Tags :

जरूरी खबरें