Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: गाडरवारा(सांईखेड़ा),भारतीय किसान संघ ने मध्य प्रदेश विद्युत मंडल को विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Sep 29, 2021

गाडरवारा(सांईखेड़ा)।भारतीय किसान संघ नगर विकास समिति एवं नरहरी आनंद सरोवर जीर्णोद्धार समिति के संयुक्त तत्वाधान में तहसीलदार साईंखेड़ा दीपांशु नामदेव को दिया ज्ञापन । तहसील साईंखेड़ा द्वारा मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के द्वारा असमय विद्युत कटौती जले हुए ट्रांसफार्मरों को समय पर ना बदलना और बहुत पुराने समय से जर्जर लाइन को ना बदलना जिसके कारण से असमय फाल्ट बनता है।मेंटेनेंस के नाम पर विद्युत को काटा जाता है इसलिए भारतीय किसान संघ में बहुत पुरानी लाइन खंभे और टूटे हुए उपकरणों को बदलकर शीघ्र अति शीघ्र विद्युत समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राकेश खमरिया, जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह लोधी ,तहसील अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महेंद्र जी बसेड़िया, दिग्विजय सिंह, बहादुर सिंह राजपूत ,सुनील दुबे ,भदोरिया , स्वप्निल सोनी ,रंजीत राजपूत आदि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें