Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: गाडरवारा,स्वच्छता का संदेश देते हुए निकाली रैली,मॉडल शाला तूमड़ा का अनुकरणीय कार्य

Aditi News Team

Sat, Oct 2, 2021

गाडरवारा। शनिवार को नगर साईंखेड़ा में शासकीय प्राथमिक बालक मॉडल शाला तूमड़ा एवं नगर परिषद साईंखेड़ा के सौजन्य से राष्ट्रपिता महात्मागाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती को विशेष तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से बग्घी बैल गाड़ी पर स्वच्छता कलश व गाँधी जी की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाली गई। बग्घी गाड़ी को दो दिन पूर्व तूमड़ा के शिक्षक हल्के वीर पटैल द्वारा सजाया गया था एवं स्वयं उन्होंने ही धोती- कुर्ता टोपी व खादी की जैकेट पहनकर बग्घी गाड़ी को खींचा व खीचते हुये मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद स्मारक साईंखेड़ा तक गये जहाँ पर सभी ने स्वच्छता हेतु श्रमदान किया तत्पश्चात गांधी एवं शास्त्री जी के चित्रो पूजन -अर्चना की गई। उक्त अवसर पर पूरा शहीद स्मारक गाँधी व शास्त्री जी अमर रहें व दया स्वच्छता के नारों से गुंजायमान हो उठा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सी एम ओ- जय प्रकाश रजक , शिक्षक हल्केवीर पटैल, राजकुमार पटैल, एम एल पटैल, हनीफ भाईजान , समस्त नगर परिषद कर्मचारियों का बहुमूल्य योगदान रहा। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह पटैल, डाक्टर महेन्द्र बसेड़िया, डाक्टर चौहान, भगत दास महंत, दूर्गेश अवधिया, श्री सेठ, पत्रकार विनोद चौकसे, सुनील दुबे, जयवर्धन भदौरिया, पार्षद संजू बसेड़िया, संजय बजाज, स्वच्छता कर्मी राजेश, विपिन, नितिन,सहित़़ बड़ी संख्या में नगर वासी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें