Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

: गाडरवारा,स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम पर्यटन स्थल लुक्का महादेव में की गई साफ सफाई

Aditi News Team

Thu, Sep 23, 2021

गाडरवारा।  चीचली क्षेत्र से लगा वनांचल पर्वत जहां पर दुर्गम पहाड़ियों के बीच पर्यटन स्थल लुक्का महादेव पहुंच कर जन अभियान की टीम ने सफाई अभियान के अंतर्गत स्थल की साफ सफाई की कार्यालय जिला पंचायत नरसिंहपुर के आदेशानुसार "स्वच्छता सबका व्यवसाय" थीम , "स्वच्छता ही सेवा " (SHS) कार्यक्रम अंतर्गत जिले में स्थित पर्यटन स्थलों/स्मारको पर "स्वच्छता पखवाड़ा" कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विकासखंड चीचली में स्थित स्थल लुक्का महादेव पर्यटन स्थल पर जन अभियान परिषद चीचली की प्रस्फुटन समिति व वॉलेंटियर द्वारा दिनांक- 22/09/2021 को ग्राम पंचायत पटकुही से 15 km की पद यात्रा कर दुर्गम पहाड़ी व नदी-नालों को पार कर चार घंटे की पद यात्रा कर लुक्का महादेव मंदिर स्थल पर पहुँच कर श्रमदान कर स्वच्छता का कार्य किया , इस अवसर पर वॉलेंटियर - संजय पाठक, रामेश्वरम वर्मा, लक्ष्मी प्रसाद विश्वकर्मा, रामेश्वरम मेहरा,रामकृष्ण राजपूत , कमलेश मेहरा ,कपिल पिपरोनिया,सत्यनारायण मेहरा,प्रदीप कौरव,मंजू गोड़ टीम उपस्थित रही ।  विकासखंड समन्वयक चीचली स्मिता दांडे ,जिला नरसिंहपुर।

Tags :

जरूरी खबरें