Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने नगर में हुए बलात्कार की घटना के मामले की शीघ्र विवेचना कर आरोपी के संपत्ति को राजसात करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा 

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
गाडरवारा ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने नगर में हुए बलात्कार की घटना के मामले की शीघ्र विवेचना कर आरोपी के संपत्ति को राजसात करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गाडरवारा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से नरसिंहपुर जिला पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि विगत दिवस 18 वर्षीय युवती के साथ गाडरवारा में हुई ह्रदय विदारक बलात्कार की घटना को लेकर हम सभी आहत हैं। उक्त घटना में आरोपी राजेंद्र कुचबंधिया ने जो बंदूक की नोक पर बल पूर्वक बहशी तरीके से उक्त युवती के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है। इस घटना से उक्त युवती के परिजन ही नहीं बल्कि गाडरवारा के सभी नगरवासी भी अत्यधिक दहशत में हैं क्योंकि ऐसी घटनाएं कभी भी किसी के साथ भी हो सकती है कारण यह कि ऐसे दरिंदे घात लगाए हुए बैठे हैं । ज्ञापन में दर्शाया गया है कि पुलिस ने भले ही उसे यथाशीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन यदि आरोपी जमानत पर रिहा होकर बाहर आता है तो पीड़ित परिवार को बलपूर्वक भय में डालकर गंभीर वारदात को अंजाम दे सकता है या उसके खिलाफ हुए मामले साथियों को प्रभावित कर सकता है, जिससे समाज में अत्यधिक बलात्कार होने की संभावना है। इसलिए शासन प्रशासन से अनुरोध है कि उक्त आरोपी केे खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करते हुए आरोपी की संपत्ति को  कुर्क करते हुए आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया  जाए। ज्ञापन देते समय गाडरवारा ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें