Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा चीचली,संयुक्त मोर्चा संघ द्वारा जनपद अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Tue, Jul 27, 2021

गाडरवारा चीचली । प्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत 17 संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की सहमति से संपूर्ण मध्यप्रदेश में जनपद स्‍तर एवं जिला स्तर पर समस्‍त अधिकारी /कर्मचारी /पंचायत सचिव /ग्राम रोजगार सहायक एवं संविदा कर्मचारियों द्वारा दिनांक 19 एवं 20 जुलाई को सामुहिक अवकाश पर एवं दिनांक 22 जुलाई को अनिश्चित कालीन हडताल पर जनपद /जिला मुख्यालय पर पण्डाल लगाकर हडताल पर बैठें हैं उपरोक्त सभी संगठनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंचायत मंत्री से वार्तालाप में सहमति न बनने के कारण सभी अनिश्चित कालीन हडताल पर चले गये हैं जिससे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्य ढप्प हो गए हैं | इसी तारतम्यो में जनपद पंचायत बाबई चीचली में ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी /कर्मचारी /पंचायत सचिव /ग्राम रोजगार सहायक एवं विभिन्न योजनाओं /कार्यक्रमों के संविदा अधिकारी /कर्मचारियों द्वारा आज दिनांक 27/07/2021 को जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश मरैया को ज्ञापन सौंपा गया श्री मरैया द्वारा संयुक्‍त मोर्चा की मांगों का समर्थन करते हुये कहा की आपकी बात म.प्र. शासन तक पंहुचायी जावेगी | इस अवसर पर जनपद पंचायत चीचली के समस्त अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे |

Tags :

जरूरी खबरें