Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा में होने बाली घटना को लेकर सांसद,भा जा पा जिला अध्यक्ष से बात की

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
गाडरवारा में होने बाली घटना को लेकर सांसद,भा जा पा जिला अध्यक्ष से बात की करेली विगत दिवस तहसील गाडरवारा में बंदूक की नोक पर हुए जघन्य अपराध बलात्कार के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने गाडरवारा से सर्व ब्राह्मण एवं सभी वर्ग जातीय के लोगों द्वारा आज लोकसभा सांसद राव उदय प्रताप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष जी मिश्रा से मुलाकात की जिस पर सांसद राव उदय प्रताप ने तत्काल उच्च अधिकारियों कलेक्टर एवं एसपी से चर्चा की जिस पर जिला कलेक्टर एवं एसपी द्वारा आश्वान दिया गया की जल्द जल्द इस पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।  सांसद राव उदय प्रताप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा द्वारा उच्च अधिकारियों से बातचीत करके आश्वत किया गया की जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन मुस्तेदी से अपना कार्य कर रहा है समाज निर्भीक होकर रहे जिस परिवार पर जो अघात पहुंचा है उसको शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद मिलेगी इस बात की चिंता की जावेगी एवम् परिवार को किसी भी प्रकार के दबाब में आने की जरूरत नहीं है किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है इस प्रकार के जघन्य अपराध किसी भी समाज वर्ग के लोगों पर होंगें तो अपराधी कोई भी हो बक्शा नहीं जायेगा एवम् उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिससे इस प्रकार के अपराधी आने वाले समय में इस प्रकार का कोई कृत्य नहीं कर पाएंगे। रिपोर्टर भागीरथ तिवारी करेली

Tags :

जरूरी खबरें