Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा, वनमण्डल अधिकारी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र गाडरवारा द्वारा माय लाइफ प्रोग्राम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के विद्यार्थियों को पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया

Aditi News Team

Fri, May 26, 2023
प्रधानमंत्री द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान "मिशन फॉर लाइफ"(LiFE -Lifestyle for Environment) के अंतर्गत वनमण्डल अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र गाडरवारा द्वारा आज दिवस दिनांक 25.05.2023 को माय लाइफ प्रोग्राम के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र गाडरवारा के विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु जागरूक किया गया। अपनी दैनिक जीवन शैली को पर्यावरण के अनुकूल बदलने हेतु छोटे-छोटे प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। पौधे लगाने एवं स्वच्छता के लिए जागरूक किया एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जीवन शैली में उचित बदलाव लाने की शपथ दिलाई गई । जिसमें करीब ढाई सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया और अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के संचालक श्री कमल साहू जी एवं उनका स्टाफ एवं वन विभाग से श्रीमान उपमंडल अधिकारी गाडरवारा ,श्रीमान वन परीक्षेत्र अधिकारी गाडरवारा एवं अन्य वन विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags :

जरूरी खबरें