Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: गाडरवारा, समर कैम्प के लिए प्रशिक्षण 13 मई को

Aditi News Team

Sat, May 13, 2023
समर कैम्प के लिए प्रशिक्षण 13 मई को गाडरवारा। क्षेत्र के सभी ग्रामों में 6 वी कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राओ की भाषा एवं गणित की बुनियादी शिक्षा को सुधारने के लिए 6 सप्ताह के समर केम्प का आयोजन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा किया जाना है। इन समर कैम्पो में 10 वी, 11 वी , 12 वी एव कालेज के छात्र छात्राएँ व अक्षर साथी स्वयंसेवक के रूप में समर कैम्प की कक्षाओं का संचालन करेंगे। उक्त सभी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से स्थानीय बीटीआई स्कूल गाडरवारा में चीचली एवं साईंखेड़ा ब्लॉक के स्वयंसेवको का प्रशिक्षण 13 मई को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण हेतु जनपद शिक्षा केन्द्र साईंखेड़ा एवं चीचली से मास्टर ट्रेनरों के नामों के आदेश जारी किए जा चुके है। बीआरसी डी के पटैल एवं गिरीश पटैल ने प्रशिक्षण में सभी मास्टर ट्रेनरों एवं स्वयंसेवको से उपस्थिति की अपील की है ।

Tags :

जरूरी खबरें