Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: गाडरवारा ,समीक्षा बैठक में बीआरसी ने दिए निर्देश

Aditi News Team

Sun, Oct 17, 2021

गाडरवारा। गत दिवस जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीआरसी डीके पटेल ने आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण मूल्यांकन में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा उन्होंने छात्रों की मैपिंग, सप्ताहिक प्रश्न पत्र, मॉक टेस्ट, विद्यालय परिसर की साफ सफाई, शाला भवन की दीवार पर अधिकारियों के नंबर अंकित करवाना, व्हाट्सएप असेसमेंट पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सभी जनशिक्षा केंदों के राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के क्लस्टर प्रभारियों द्वारा अभी तक किए गए कार्यों तथा आगामी कार्य योजना का प्रस्तुतीकरण भी दिया। बैठक में दीपक श्रीवास्तव एमआईएस कोऑर्डिनेटर, सत्यम ताम्रकार, अनूप पालीवाल, अजय नामदेव, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नेतराम कौरव, दिलीप राजगौंड़, अजेश कुमरे तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण के प्रभारी सुनील सोनी, डीएस कौरव, लेखराम गौतम, प्रमोद साहू, मनीष नेमा, मनीष श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, कैलाश कहार की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें