Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: जन सुनवाई में 92 शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु किया आदेशित

Aditi News Team

Tue, May 16, 2023
जन सुनवाई में 92 शिकायतकर्ताओं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी ने सुनी शिकायतें सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु किया आदेशित आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 16-5-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी। जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन सम्बंधी विवाद, मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 92 शिकायतें थी। आपके द्वारा समस्त शिकायतकर्ताओं को शीघ्र- अतिशीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया।   जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री आर.डी. भारद्वाज, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री अखिलेश गौर, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल श्रीमती प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर, उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें