Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: जबलपुर,पनागर में दिव्यांगजनों को ट्राईसायकल एवं व्हीलचेयर वितरित

Aditi News Team

Sun, Mar 14, 2021

जबलपुर। समाजिक न्याय विभाग के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद् पनागर एवं जनपद पंचायत पनागर द्वारा आज शनिवार को पनागर के गांधी वार्ड स्थित मंगल भवन में दिव्यांगों को सहायक उपकरणों के वितरण के लिये शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका पनागर की पूर्व अध्यक्ष रीना आनंद जैन, पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी, श्री अंकुर जैन एवं विधायक प्रतिनिधि आनंद जैन "मिंचु" ने दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राई-साइकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, एवं ब्लाइंड स्टिक का वितरण किया। शासन द्वारा दिव्यांगों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी शिविर में दी गई। शिविर के समापन पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी पनागर शैलेन्द्र कुमार ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें