Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: जबलपुर,मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह के निर्देश पर जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु जबलपुर पुलिस सड़कों पर

Aditi News Team

Sun, May 7, 2023

जबलपुर, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री शिवराज सिंह के निर्देश पर जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने हेतु जबलपुर पुलिस सड़कों पर

 अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर सहित जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के द्वारा जिले के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में की गयी पैदल गस्त

               जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा पुलिस की सड़कों पर दृष्यता ( Visibility ) बढाने में पुलिस गस्त का केन्द्रीय महत्व है।

          मान्नीय मुख्यमंत्री म.्रप्र. शासन श्री शिवराज सिंह के निर्देशानुसार श्री सुधीर सक्सेना (भा.पु.से.) पुलिस महानिदेशक, म.प्र. के द्वारा आदेशित किया गया कि दिनांक 6 मई 2023 को शाम 6 बजे से 8 बजे पूरे मध्यप्रदेश में सभी मैदानी अधिकारी ज़ोनल ए.डी.जी., आई.जी. व पुलिस कमिश्नर स्वयं इस गश्त में शामिल होंगे, साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे उनके अधिनस्त पदस्थ सभी डी.आई.जी./एडीशनल सी.पी., एस.पी./डी.सी.पी, एडीशनल एस.पी./एडीशनल डी.सी.पी., डी.एस.पी./ए.सी.पी., सभी थाना प्रभारी/चौेकी प्रभारी, रक्षित निरीक्षक/निरीक्षक व सूबेदार/उप निरीक्षक अपनी पुलिस लाइन व समस्त थानों के अधिक से अधिक बल के साथ क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुये क्षेत्र की पुलिसिंग से संबंधित सामान्य समस्याओं की जानकारी लेंगे।

               आदेश के परिपालन में आज दिनॉक 6-5-2023 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा कपूर क्रासिंग से गोरखपुर बाजार, छोटी लाईन फाटक, बंदरिया तिराहा, रामपुर चौक, ग्वारीघाट तक व्यस्त एवं संवेदनशील क्षेत्र में पैदल गस्त की गयी। पैदल गस्त के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर सुश्री प्रतिष्ठा राठौर तथा रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी पुलिस लाईन के बल के साथ एवं थाना प्रभारी गोरखपुर श्री अरविंद चौबे तथा थाना प्रभारी संजीवनी नगर श्री के.के. ब्रम्हे , थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्रीमति भूमेश्वरी चौहान अपने अपने थाने के बल के साथ तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, परिवीक्षाधीन (भा.पु.से.) श्री आदर्शकांत शुक्ला मौजूद रहे।

        वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री शिवेश सिंह बघेल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति प्रियंका करचाम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री प्रभात शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह , नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री तुषार ंिसह , नगर पुलिस अधीक्षक बरगी सुश्री अंकिता खातरकर ,एस.डी.ओ.पी. सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा, एस.डी.ओ.पी. पाटन सुश्री सारिका पाण्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार, द्वारा अपने अपने अनुभाग में शहर एवं देहात थाना प्रभारियों तथा थाने में पदस्थ बल के साथ थाना क्षेत्र के व्यस्त व संवेदनशील तथा अपराध संभावित क्षेत्रों में पैदल भ्रमण करते हुये संवाद कर क्षेत्र की पुलिसिंग से संबंधित सामान्य समस्याओं की जानकारी लेते हुये समस्या के शीघ्र निदान हेतु आश्वस्त किया गया।

               उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष 30 जुलाई 2022 को पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस द्वारा शाम को पैदल गस्त की गयी थी।

Tags :

जरूरी खबरें