Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: जबलपुर,व्हील चेयर क्रिकेट महापौर कप जबलपुर शहर में आयोजित

Aditi News Team

Thu, Apr 20, 2023
व्हील चेयर क्रिकेट महापौर कप जबलपुर शहर में आयोजित दिव्यांगजन का प्रथम टूर्नामेंट का फाइनल मैच छतरपुर और टीकमगढ़ के बीच खेला गया।टॉस कराकर महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू जी ने मैच का शरुवात करवाई जिसमें छतरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाये जिमसें दसरथ ने 26 व जगदीश ने 19 रन बनाए , देवेंद्र ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी टीकमगढ़ ने 4.1 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन बना लिए जिसमे जय 23 रन बनाकर नॉटआउट रहे और अनिल ने 2 विकेट लिए बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर टीकमगढ़ टीम 10 रन से विजयी हुई। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट छतरपुर से अनिल सिंघानी बेस्ट बैट्समैन छतरपुर से राहुल कुशवाहा बेस्ट बॉलर टीकमगढ़ से सलमान खान बेस्ट फील्डर छतरपुर से बसंत । फाइनल मैच के पहले एक मैत्री मैच एडवोकेटस के बीच खेला गया।जिसमें एडवोकेट एम.एस 11 ने एडवोकेट माही 11 को 7 रन से पराजित किया समापन समारोह पुरुस्कार वितरण में महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू , अयोजक जबलपुर टीम के कैप्टन संजय रजक , आयोजक वाइस कैप्टन उत्तम राव राजेन्द रजक, एड.महेश सोनी, एड. गुरुप्रसाद सिंह कुशवाहा, एड.देवन्द काछि, एड.संदीप माली रितेश मालवीय जितेंद पटेल हर्वेन्द मन्नू सोनी अनुपम मालवीय शिवम सालवार सुभाष विश्वकर्मा निकस वैद्य मनोज सतनामी आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें