Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 12 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई

Aditi News Team

Wed, May 31, 2023
जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 12 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा दी गयी भावभीनी विदाई आज दिनॉक 31-05-2023 को शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्यवाहक निरीक्षक श्री रामेश्वर सिंह उइके पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री भोपाल सिंह पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक श्री सूर्यप्रसाद गौतम चौकी धनवंतरी नगर थाना संजीवनी नगर, सहायक उप निरीक्षक श्री लेखन लाल अहिरवार महिला थाना, सहायक उप निरीक्षक श्री साहब सिंह पटेल थाना पाटन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री धनसिंह उइके थाना हनुमानताल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री इंद्रकुमार चौबे थाना यातायात गढा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री श्याम सुंदर पटेल थाना यातायात गढा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक श्री शाहिद खान सीएसपी कार्यालय रांझी, प्रधान आरक्षक श्री जगमोहन सिंह राजपूत पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), एवं पुलिस पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री तुषार ंिसह, उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति अपूर्वा किलेदार तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी ने 34 से 41 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही जिस कारण आप आरक्षक के पद से भर्ती होकर आज सहायक उप निरीक्षक/उप निरीक्षक /निरीक्षक के पद से सेवा निवृत्त हो रहे हैं। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Tags :

जरूरी खबरें