Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: जिला मुख्यालय पर सम्मानित हुए क्षेत्रीय प्राचार्य एवं प्रधानपाठक 

Aditi News Team

Sat, Jun 3, 2023
जिला मुख्यालय पर सम्मानित हुए क्षेत्रीय प्राचार्य एवं प्रधानपाठक गाडरवारा। गत दिवस जिला मुख्यालय नरसिंहपुर के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आडिटोरियम में जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा एवं जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने 5, 8 , 10 एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले प्राचार्यो एवं प्रधानपाठको को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर संम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में बीआरसी डी के पटैल, गिरीश पटैल के अलावा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षा में सराहनीय प्रदर्शन हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक से ग्राम बगदरा से प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, ग्राम भूतखेड़ा से यशपाल सिंह राजपूत, ग्राम खैरी(कामती) से दुर्गा राय एवं पूर्व प्राथमिक कन्या शाला से कमला सोनी एवं चीचली ब्लॉक से ग्राम पनारी, मोहपा, देगवां, बसूरिया, महगवांखुर्द, मटवारा के प्रधानपठको को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु साईंखेड़ा ब्लॉक से ग्राम आमगांव छोटा से मोहन मुरारी दुबे, बिचुआ से संगीता मेहरा , डुंगरिया से देवेंद्र पगारे, बाँसखेड़ा से सुरेन्द्र पटैल, तूमड़ा से कीर्तिवर्धन भदौरिया एवं चीचली ब्लॉक की कन्या चीचली स्कूल से बी पी पांडे, सूखाखैरी से चंदन शर्मा , कान्हरगांव से ए के रघुवंशी , इमलिया पिपरिया से ब्रजेश चौकसे, शाहपुर से रामूसिंह मरावी सहित अमाडा, सहावन, खड़ई, उत्कृष्ट चीचली, तेन्दूखेड़ा, पनारी, करपगांव , कन्या सालीचौका, बारहाबड़ा , गांगई के प्राचार्यो को संम्मानित किया गया। क्षेत्रीय प्राचार्यो व प्रधानपाठकों के संम्मानित होने पर शिक्षको में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Tags :

जरूरी खबरें