Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: डीईओ एवं डीपीसी की उपस्तिथि में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया 

Aditi News Team

Mon, Jun 12, 2023
डीईओ एवं डीपीसी की उपस्तिथि में लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मारेगांव में ग्रामवासियों को मप्र शासन की लाड़ली बहना योजना के जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला नोडल अधिकारी डीईओ एच पी कुर्मी की उपस्थिति में दिखाया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत बारछी, पचामा, ढुरसुरु एवं ढुरसरा में जिला नोडल अधिकारी डीपीसी डॉ आर पी चतुर्वेदी की उपस्थिति में लाडली बहना योजना कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्रामवासियों को दिखाया। उक्त अवसरों पर सभी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश को सुना। इस मौके पर डीईओ श्री कुर्मी के साथ देवेश वैद्य, वीरेंद्र चौरसिया एवं मधुसूदन पटैल तथा डीपीसी श्री चतुर्वेदी के साथ चीचली बीआरसी डी के पटैल साथ रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें