Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: दतिया,गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने किया मेले का भ्रमण,दुकानदारों से की चर्चा

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य एवं विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया नगर में बम-बम महादेव बस स्टैण्ड़ के पास आयेाजित मेले में पहुंचकर भ्रमण किया। उन्होंने इस दौरान मेले में आए दुकानदारों, व्यवसाईयों तथा सैलानियों से चर्चा कर मेले के बारे में जानकारी ली और दुकानदारों की समस्याओं को सुना।
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को देर शाम मेले में पहुंचकर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए अलग-अलग सैक्टरों में लगी दुकानों व झूलों पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान दुकानदारों से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि 20 फरवरी को मेले का शुभारंभ गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा किया गया था। मेले में दतिया एवं दतिया के बाहर के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें लगाई है। वहीं मनोरंजन के रूप में झूले एवं बच्चों के खिलौनों की दुकानों है। हर माल क्रांकरी, महिलाओं के श्रृगार तथा चाट पकौड़ी एवं सोफ्टी की दुकानें भी लगाई गई है। जिनका लुफ्त सैलानी उठा रहे है। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें