Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: दमोह (हटा),महिला आत्मरक्षा के कार्यशाला का शुभारंभ

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

दमोह हटा ।आज दिनांक 4 अक्टूबर 2021 को शासकीय स्नातक महाविद्यालय हटा में "महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं तथा महिला शिक्षकों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण" विषय पर 10 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के SDOP, हटा, श्री वीरेंद्र बहादुर सिंह तथा कार्यशाला संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री डाॅ पी के ढाका जी के करकमलों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम कार्यशाला के संयोजक श्री प्रशांत सूर्यवंशी (क्रीड़ा अधिकारी) द्वारा 10 दिवसीय कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत कि गई। पश्चात प्राचार्य ने अपने स्वागत उद्बोधन से अतिथि का स्वागत और छात्राओं को आशीष वचन दिए। मुख्य अतिथि ने अपने वक्तव्य में महिलाओं के साथ हो रही घरेलु हिंसा पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं से अवगत करवाया साथ ही कार्यशाला को प्रभावी बनाने हेतु लर्निंग बाय डूइंग पर बल दिया। उद्बोधन पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला के आयोजन सचिव श्री प्रणय ठाकुर सर द्वारा किया गया। शुभारंभ समारोह में महाविद्यालय का शैक्षणिक स्टाफ सहायक प्राध्यापक श्री मुकेश अहिरवार, श्री नरेश कोरी, डॉ माला हकवाडिया, डॉ शिवानी राय, राहुल चौधरी तथा ग्रंथपाल आकाश कुर्मी जी और पंजीकृत छात्राएँ उपस्थित थी।

Tags :

जरूरी खबरें