Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

विद्युत लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल क्षतिग्रस्त करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

चुराये हुये सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त

सांईखेड़ा थाना क्षेत्र में 8 माह पूर्व सराफा दुकान से चांदी के आभूषण चोरी की घटना की थी,गोटेगांव से पकड़ा तीनों को

दुकानदार का लाइसेंस रद्द करने और किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग; कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

: दिव्यांग सोनू की समस्या का हुआ सहानुभूति पूर्वक समाधान,कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता,घर पहुँचा प्रशासनिक अमला।

Aditi News Team

Fri, Oct 21, 2022
दिव्यांग सोनू की समस्या का हुआ सहानुभूति पूर्वक समाधान,कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने दिखाई संवेदनशीलता,घर पहुँचा प्रशासनिक अमला। कलेक्टर श्री मनीष सिंह की पहल पर दिव्यांग श्री सोनू पाठक के पैतृक मकान का नामांतरण कर दिया गया है। आज प्रशासनिक अमला श्री सोनू पाठक के घर पहुँचा और आदेश पत्र प्रदान किया। इसके पूर्व 13 अक्टूबर को श्री सोनू के बीपीएल कार्ड बनाने के आदेश भी जारी कर दिये गये थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर तहसीलदार राऊ ने श्री सोनू पाठक द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायत पर कार्रवाई की और मकान के नामांतरण के संबंध में जाँच की। तहसीलदार राऊ ने बताया है कि आवेदक सोनू पिता स्व. दीपक पाठक निवासी 263 सांई बाबा नगर इन्दौर के द्वारा नामान्तरण बाबद जनसुनवाई में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। इस संबंध में मकान के नामान्तरण के संबंध में जॉच की गई। मौके पर आवेदक जिस मकान का नामान्तरण कराना चाहता था। वह वर्तमान में उसके दादाजी के नाम पर दर्ज है। जो कि लगभग 10 बाय 40 वर्गफीट का है। जिसमें मौके पर एक कमरा बना हुआ है, शेष रिक्त है। मौके पर आसपास के लोगो से पूछताछ की गई। पडोसियों एवं आवेदक के द्वारा बताया गया कि उनकी दिव्यांगता का लाभ उठाकर कई लोग उनके मकान में ताला तोडकर घर में घुस जाते हैं। पडोसियों द्वारा यह भी बताया गया कि श्री सोनू यादव विगत दस वर्षो से उक्त स्थान पर अकेले ही निवास कर रहे है। यह मकान इनके दादाजी के नाम पर था। इनके पिता की मृत्यु पूर्व में ही हो चुकी है। इनकी माताजी एवं एक भाई नागदा में निवास करते है। जो विगत 10-12 वर्षो में कभी नहीं आये। आवेदक सोनू को उनकी दादी के द्वारा ही पालपोष कर बड़ा किया गया। आवेदक की माँ बचपन में ही छोड़कर चली गई थी। आवेदक द्वारा मौके पर संपत्तिकर की रसीद भी बताई गई, जो आवेदक सोनू के दादाजी के नाम से थी। आवेदक के नाम से बी.पी.एल. राशन कार्ड भी बना हुआ है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देश पर श्री सोनू पाठक को आज नामांतरण का आदेश दिया गया। इसी तरह राऊ अनुविभागीय अधिकारी द्वारा भी बीपीएल कार्ड बनाकर दिया गया। इस कार्ड के आधार पर उसे अनेक शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें