Friday 17th of July 2026

ब्रेकिंग

खितौला ईसाफ बैंक डकैती का 750 ग्राम सोना कीमती लगभग सवा करोड़ रुपए का जप्त

संयुक्त प्रयासों से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं कुपोषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

: दोषियों को हर हाल में मिलेगी सजा – वित्त मंत्री देवड़ा

Aditi News Team

Sun, Aug 1, 2021

अवैध शराब सेवन से प्रभावित परिजनों से की भेंट,अब तक हुई कार्रवाई पर जताया संतोष

वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मंदसौर प्रवास के दौरान मल्हारगढ़ के खखराई गाँव पहुँचकर  अवैध शराब सेवन से प्रभावित हुए व्यक्तियों के शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी। प्रभावित परिवार को न्याय मिलेगा, राज्य सरकार दु:ख की इस घड़ी में आपके साथ है।

वित्त मंत्री ने कहा कि घटना के संबंध में शासन द्वारा उच्च-स्तरीय जाँच समिति बनाई गई है। समिति अपनी रिपोर्ट जल्द ही सरकार को देगी। उन्होंने कहा कि घटना की तह तक जाना बहुत जरूरी है, तभी दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही संभव हो सकेगी। जाँच में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जायेगी। घटना से प्रभावित हुए परिवारों के बच्चों को पढ़ाई और बेरोजगारों को रोजगार देकर हर-संभव मदद की जायेगी। श्री देवड़ा ने प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश जिला कलेक्टर को दिये।

स्थानीय लोगों ने वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को जल्द पकड़ने की माँग की। ज्ञापन में कहा गया कि वे चाहते हैं कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। जिला प्रशासन ने अब तक जो कार्रवाई की है वह संतोषजनक है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के दोषी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे होना चाहिए। 

स्थानीय लोगों ने वित्त मंत्री को भरोसा दिलाया कि वे सचेत और सावधान रहेंगे, यदि भविष्य में कोई भी ऐसी घटना होने का अंदेशा होता है, तो  तत्काल पुलिस और प्रशासन के ध्यान में लायेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें