Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: नरसिंहपुर,ग्राम बकौरी की 4 एकड़ शासकीय भूमि से एवं बेलखेड़ी शेढ़ की 5 हेक्टर शासकीय चरनाई भूमि से हटवाया अतिक्रमण

Aditi News Team

Thu, Sep 30, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम नरसिंहपुर श्री राधेश्याम बघेल‍ द्वारा गुरूवार को नरसिंहपुर तहसील के मुंगवानी राजस्व मंडल के ग्राम बकौरी में राष्ट्रीय राजमार्ग से लगी हुई खसरा नम्बर 55/2 की 4 एकड़ रकबा भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। अतिक्रमणकर्ता द्वारा शासकीय भूमि पर भूखंड काटकर लोगों को विक्रय भी किया जा रहा था। इस दौरान नायब तहसीलदार व राजस्व विभाग का अमला मौजूद था। एसडीएम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में निर्मित सभी ढाबे का सर्वे कर अतिक्रमण सूची तैयार करने के निर्देश दिये गये।

गोटेगांव तहसील में कलेक्टर के निर्देशानुसार एसडीएम श्रीमती निधि सिंह गोहल द्वारा तहसील के पटवारी हल्का नम्बर 79 मंडल बरहटा ग्राम बेलखेड़ी शेढ़ के खसरा नम्बर 403/1 में से 5 हेक्टर शासकीय चरनोई भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

         इस दौरान सरपंच, राजस्व निरीक्षक बरहटा व श्रीनगर पटवारी रीछा, ग्राम कोटवार सूरवारी, मगरधा, रीछा, बिछुआ, बेलखेड़ी शेढ़, ग्राम पंचायत सचिव और ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे। उक्त भूमि अतिक्रमण से मुक्त करवाकर ग्राम पंचायत के सरपंच- सचिव को सौंपी गई।

Tags :

जरूरी खबरें