Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

: नरसिंहपुर,जिले में चलाया जा रहा रोको- टोको अभियान,मास्क नहीं लगाने पर लगाया जुर्माना

Aditi News Team

Tue, Mar 23, 2021

नरसिंहपुर, कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने निर्देश दिये हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए रोको- टोको अभियान के तहत मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। निर्देशों के परिपालन में जिले में अधिकारियों द्वारा रोको- टोको अभियान के तहत लगातार निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है।
रोको- टोको अभियान के तहत तेंदूखेड़ा में 52 लोगों पर लगाया 2900 रूपये का जुर्माना
   सोमवार को तेंदूखेड़ा में रोको- टोको अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर एसडीएम श्री जीसी डेहरिया, एसडीओपी मोहंती मरावी, तहसीलदार श्री लाल शाह जगेत, सीएमओ नगर परिषद तेंदूखेड़ा नीलम चौहान, थाना प्रभारी अक्रजय धुर्वे, राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीमों द्वारा तेंदूखेड़ा के पुराने बस स्टेंड से मंडी रोड होते हुए भामा तिराहा तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और दुकानदारों एवं प्रतिष्ठानों द्वारा सेनेटाइजर रखने के निर्देश दिये। इस दौरान बगैर मास्क लगाये मिलने पर 52 लोगों पर 2900 रूपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम ने लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित किये और समझाइश दी।
नरसिंहपुर में रोको- टोको अभियान के 15 लोगों पर लगाया 1400 रूपये का जुर्माना
   नरसिंहपुर के सुभाष पार्क चौराहे पर राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा रोको- टोको अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फेस मास्क नहीं लगाने वाले 15 लोगों पर 1400 रूपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम ने लोगों को नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये। संयुक्त टीम ने लोगों को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क अवश्यक लगाने की समझाइश दी।
गाडरवारा में रोको- टोको अभियान के तहत 46 व्यक्तियों पर लगाया 4300 रूपये का जुर्माना
   रोको- टोको अभियान के तहत जिले की गाडरवारा तहसील में एसडीएम श्री राजेन्द्र पटैल के मार्गदर्शन में चलाया गया। गाडरवारा की संयुक्त टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर 46 व्यक्तियों पर चलानी कार्रवाई करते हुए 4300 रूपये का जुर्माना लगाया गया। संयुक्त टीम ने कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का पालन करने, मास्क पहनने व हाथों को समय- समय पर साबुन- पानी से धोने व सेनेटाइज करने की समझाइश दी। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये गये।
   इस दौरान तहसीलदार राजेश मरावी, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, सीएमओ एपी सिंह गहरवार, राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका का अमला मौजूद था।

Tags :

जरूरी खबरें