Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: नरसिंहपुर,मगरधा में लगा विधिक साक्षरता शिविर

Aditi News Team

Wed, Aug 11, 2021

नरसिंहपुर ।  मप्र उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन और मप्र राज्य विधिक सेवा प्रधिकरण के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्रधिकरण श्री संजय गुप्ता के मार्गदर्शन में गरीबी उन्मूलन योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत मगरधा में विधिक साक्षरता शिविर का वर्चुअल आयोजन बुधवार को किया गया।
   शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी राजेश सक्सेना ने  ग्रामीणों को शासन की गरीबी उन्मूलन से संबंधित विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। ग्रामीणों ने  प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण आदि से संबंधित समस्याएं बताई। इस संबंध में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश पीएलव्ह आशुतोष स्वामी को दिये गये। शिविर में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें