Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: नरसिंहपुर,मास्क नहीं लगाने वाले 81 व्यक्तियों पर लगा 5 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना

Aditi News Team

Mon, Aug 30, 2021

नरसिंहपुर। रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।
नगरीय निकायों में चलाया गया रोको- टोको अभियान
   इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में रविवार 29 अगस्त को 185 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। साथ ही 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 81 व्यक्तियों पर 5 हजार 670 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इस अवधि में मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 4 व्यक्तियों पर 100 रूपये, गाडरवारा में 15 व्यक्तियों पर 1000 रूपये, करेली में 3 व्यक्तियों पर 250 रूपये, गोटेगांव में 6 व्यक्तियों पर 120 रूपये, तेंदूखेड़ा में 14 व्यक्तियों पर 700 रूपये, चीचली में 5 व्यक्तियों पर 250 रूपये, सांईखेड़ा में 10 व्यक्तियों पर 1200 रूपये तथा नगर परिषद सालीचौका में 7 व्यक्तियों पर 350 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा 17 व्यक्तियों पर 1700 रूपये का जुर्माना लगाया।
185 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण
   इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 10, गाडरवारा में 20, करेली में 30, गोटेगांव में 30, तेंदूखेड़ा में 42, चीचली में 8, सांईखेड़ा में 30, सालीचौका में 15 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें