Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

: नरसिंहपुर,राज्य शिक्षक संघ एवम राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Sat, Feb 27, 2021

नरसिंहपुर। राज्य शिक्षक संघ एवम राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा नरसिंहपुर की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर राज्य शिक्षक संघ द्वारा जारी सदस्यता अभियान के तहत बिकास्खण्डबार सदस्यता रसीद वितरण कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही आगामी 01 मार्च 2021 को पुरानी पेंशन बहाली एवम स्थानीय समस्याओं को लेकर आयोजित विकासखंड मुख्यालय पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किये जाने व दिनांक 01.04.2021 को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की विकासखंड कार्यकारिणी गठन किये जाने सबंधी निर्णय लिया गया।

उक्त अवसर पर राज्य शिक्षक संघ प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल, प्रांतीय संगठन मंत्री कोमल सिंह पटेल, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जिला संयोजक श्री प्रमेंद्र जाट, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, बरिष्ठ मार्गदर्शक बी एन पांडेय, अजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंहपुर विवेक मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष चीचली दौलत पटेल, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष साईंखेड़ा महेश वैष्णव, संजय पाराशर, चौधरी दीपसिंह, सीताराम पटेल, गोपाल पटेल, ब्रजेश पाराशर, अजय शर्मा, अमित बजाज,  यशवंत नामदेव, अवधेश कौरव, हरप्रसाद, नेमा जी सहित साथियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही..।

Tags :

जरूरी खबरें