Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: नरसिंहपुर, अतिक्रमण हटावाने के लिए अभियान चलायें- कलेक्टर श्री सिंह

Aditi News Team

Mon, Oct 11, 2021

राजस्व वसूली में तेजी लायें

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

नरसिंहपुर ।कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सोमवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की राजस्व न्यायालयवार समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। पेशी की तारीख देने में समय सीमा का ध्यान रखें। सभी राजस्व अधिकारी अगली बैठक तक कम से कम 50 प्रतिशत लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाये। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये।

         कलेक्टर ने निर्देश दिये कि ऑफलाइन राजस्व प्रकरणों की सूची सत्यापित करवायें, अन्यथा कार्रवाई होगी। बगैर सूचना के व्यपवर्तन नहीं हो। प्रत्येक माह के अंत में लंबित प्रकरणों की संख्या में कम से कम 50 प्रतिशत की कमी होना चाहिये। बटवारा, नामंतरण के प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिये।

         कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के खाता अपलोड की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने इसमें एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अपात्र व्यक्तियों से पीएम किसान सम्मान निधि की राशि की वसूली की जाये। अंग्रेजी नाम सुधार का कार्य 7 दिवस के भीतर पूर्ण करें। राजस्व अधिकारी अधीनस्थ न्यायालयों का लगातार निरीक्षण करते रहें।

         बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसी

Tags :

जरूरी खबरें