Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: नरसिंहपुर, कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने सुनी लोगों की समस्यायें,जनसुनवाई में आये 157 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Oct 5, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 5 अक्टूबर को कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण भी किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सहायक कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा एवं अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और आवेदन लिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 157 आवेदन आये।

   जनसुनवाई में शास्त्री वार्ड करेली के निवासी आवेदक श्री रामनारायण नामदेव ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह को अपने आवेदन में बताया कि वृद्धावस्था में कान से सुनाई नही देता है। आवेदक ने बताया कि अत्यंत गरीब होने के कारण वे कान की मशीन खरीदने में भी असमर्थ हैं। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदक को कान में सुनने वाली मशीन मौके पर प्रदान की।

   जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी आवेदन देकर अपनी- अपनी समस्यायें बताई, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें