Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 39 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक किया गया निराकरण

Aditi News Team

Fri, May 5, 2023
सी.एम. हेल्प लाईन की शिकायतों के निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना स्तर पर आयोजित किया गया शिकायत निवारण शिविर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 39 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक किया गया निराकरण। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 05.05.2023 को सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण हेतु शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अनु. अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर राजेश्वरी कौरव, अनु. अधिकारी पुलिस, तेन्दूखेडा/गाडरवारा सचि पाठक, अनु. अधिकारी पुलिस भावना मरावी के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थानों में शिकायतकर्ताओं को समक्ष में सुना गया। *थाना स्तर पर आयोजित शिकायत निवारण शिविर में पहुचे बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता :-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन की लंबित शिकायतों की समीक्षा कर उनके समयावधि में निराकरण हेतु थाना स्तर पर शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर शिकायतों को संतुष्टि पूर्वक निराकरण हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। आज दिनांक 05.05.2023 को जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित हुए जिनके द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया जिन्हे थाना प्रभारियों द्वारा सुना जाकर सी.एम. हेल्पलाईन की 39 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें