Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर, पुलिस एक्टिव, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों पर पुलिस द्वारा समक्ष में लगावायी गयी नम्बर प्लेट एवं लिखवाया गया रजिस्ट्रेशन नंबर।

Aditi News Team

Thu, Jun 22, 2023
नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘‘एक दिन एक रोड" के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस एक्टिव, बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों पर पुलिस द्वारा समक्ष में लगावायी गयी नम्बर प्लेट एवं लिखवाया गया रजिस्ट्रेशन नंबर। https://youtu.be/1qsC70NsOk4 उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देश पर जिले में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभियान *"एक दिन एक रोड"* अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं एवं यातायात पुलिस द्वारा मुख्य सडकों का पैदल भ्रमण कर व्यस्तम क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाने एवं यातायात बाधित करने वाले दुकानदार, हाथ ठेले एवं वाहन चालकों के विरुद्ध को समझाईस देना एवं नियम विरूद्ध वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जा रही है। *आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अभिनव पहल :-* जिले में चलाए जा रहे एक दिन एक रोड अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा अभिनव पहल करते हुए जिले अंतर्गत आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराए वाहनों पर पुलिस के समक्ष निशुल्क नम्बर प्लेट लगाने एवं उस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखवाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान के तहत यातयात की पुलिस टीम द्वारा आज मुशरान पार्क, चौराहे पर आज प्रातः से ही अभियान प्रारंभ किया गया जिसमे लगभग 60 वाहन जिनमें मोटर साईकल, ऑटो रिक्शा, ट्रक आदि पर निशुल्क नम्बर एवं उस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर लिखवाए गए है।

Tags :

जरूरी खबरें