Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: नरसिंहपुर में आकाशवाणी के एफएम ट्रांसमिशन का वर्चुअल उदघाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे 28 अप्रैल को

Aditi News Team

Thu, Apr 27, 2023
नरसिंहपुर में आकाशवाणी के एफएम ट्रांसमिशन का वर्चुअल उदघाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे 28 अप्रैल को नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नरसिंहपुर के आकाशवाणी एफएम ट्रांसमिशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी जिले के साथ- साथ देश के 91 आकाशवाणी एफएम ट्रांसमिशन का वर्चुअल उदघाटन करेंगे। अब जिले में आकाशवाणी की एफएम ट्रांसमिशन की सेवाएं आम नागरिकों को सहजता से उपलब्ध हो सकेगी। शुक्रवार 28 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे झिरना रोड स्थित आकाशवाणी ट्रांसमिशन केंद्र का वर्चुअल उदघाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। नरसिंहपुर जिले में एफएम की फ्रीक्वेंसी 100.1 मेगा हर्ट्ज पर उपलब्ध होगी। एफएम सेवा शुरू होने से जिले के लोगों को रेडियो प्रसारण से जुड़ने का अवसर भी मिल सकेगा। आकाशवाणी जबलपुर के उप महानिदेशक श्री प्रदीप पटले एवं ट्रांसमिशन प्रभारी श्री दुर्गेश द्विवेदी, उपनिदेशक आकाशवाणी जबलपुर ने स्थानीय नागरिकों, मीडिया कर्मियों और जन प्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपेक्षा की है।

Tags :

जरूरी खबरें