Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

एम.आई.एम.टी. स्थापना दिवस समारोह में पद्म श्री विजय दत्त श्रीधर ने साहित्यकार सुशील शर्मा को टी.आर. नेमा साहित्य सम्मान

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं से विद्यार्थियों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान- मंत्री उदय प्रताप सिंह

विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए दिया मार्गदर्शन

किसानो की विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदेशव्यापी आव्हान पर प्रदेश भर में भूख हड़ताल चालू

ज्ञापन में गौ माताओ को कुचल कर हत्या करने वाले अज्ञात वाहन चालक एवं मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई

: नरसिंहपुर, शिकायत निवारण शिविर में बड़ी संख्या में पहुचे शिकायतकर्ता, पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने स्वयं सुनी शिकायतें,

Aditi News Team

Tue, Sep 28, 2021

नरसिंहपुर। शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित किया गया शिकायत निवारण शिविर। शिविर में बड़ी संख्या में पहुचे शिकायतकर्ता, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव द्वारा स्वयं सुनी शिकायतें।
जिले के पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में दिनांक 28 सितम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुचे बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता :-
पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुख्यालय में अयोजित किए गए शिकायत निवारण शिविर में जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित हुए जिनके द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया जिन्हे थाना प्रभारियों द्वारा सुना जाकर पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा स्वयं सुना जाकर उनका निराकरण किया गया एवं जो गंभीर प्रवृति की शिकायत प्राप्त हुयी या जिनमें जांच कराना आवश्यक है उन्हे जांच हेतु आदेशित किया गया।
अधिक समय से लंबित शिकायतों पर भी की गयी सुनबाई एवं उनका किया गया निराकरण :-
शिकायत निवारण शिविर के दौरान ऐसी लंबित शिकायतें जिनका अधिक समय से निराकरण नही हुआ है उन पर सुनबाई कर निराकरण किया गया है। सुनबाई के दौरान थाना कोतवाली की 19 शिकायत, थाना स्टेशनगंज की 17 शिकायत, थाना करेली की 08 शिकायत, थाना गाडरवारा की 10 शिकायत, थाना चीचली की 02 शिकायत, थाना तेन्दूखेडा की 03 शिकायत, थाना सुआतला की 06 शिकायत, थाना पलोहा की 02 शिकायत, थाना गाटेगांव की 12 शिकायत, थाना ठेमी की 08 शिकायत, थाना मुंगवानी की 03 शिकायत एवं एसडीओपी कार्यालय की 03 शिकायत प्राप्त हुयी इस प्रकार शिविर में कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुयी जिनमें से 63 शिकायतों का मौके पर त्वरित निराकरण किया गया 30 शिकायतों को जांच में लिया गया है जिनका जल्द निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देश प्राप्त शिकायतों का किया जावे समयावधि में निराकरण:-
शिकायत निवारण शिविर के उपरान्त पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों की बैठक का आयोजन कर थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ शिविर में प्राप्त लंबित शिकायतों का समयावधि में निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें