Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना अजाक एवं थाना करेली आयोजित किया गया जन चेतना शिविर, साईबर संबंधी अपराध, महिला अपराधों की रोकथाम एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में दी गयी जानकारी।

Aditi News Team

Thu, Jun 1, 2023
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना अजाक एवं थाना करेली आयोजित किया गया जन चेतना शिविर, साईबर संबंधी अपराध, महिला अपराधों की रोकथाम एवं नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में दी गयी जानकारी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर विगत दिवस थाना अजाक एवं थाना करेली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना करेली क्षेत्र अंतर्गत जनचेतना शिविर का आयोजन किया गया शिविर में उप पुलिस अधीक्षक शिव प्रताप सिंह वघेल, थाना प्रभारी करेली आशीष धुर्वे, उप निरीक्षक अनिल भगत, उप निरीक्षक सियाराम परिहार, आरक्षक सुमंत पांडे, आरक्षक शुभम गुप्ता थाना अजाक एवं महिला आरक्षक ज्योति दुबे थाना करेली शामिल हुये। आदिम जाति कल्याण हेतु शासन द्वारा प्रदाय योजनाओं की दी गयी जानकारी :- आयोजित जनचेतना शिविर में शासन द्वारा आदिम जाति के कल्याण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदाय की गयी एवं उनका लाभ किस प्रकार से लिया जा सकता है इसको बताया गया है। महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम बताये गये उपाय :-महिलाओं में घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु क्या उपाय किये जावे इस संबंध में जानकारी प्रदाय करते हुये शिविर में उपस्थित आमजनों को समझाईस दी गयी कि स्कूली बच्चियों व महिलाओं को आने-जाने के दौरान असमाजिक तत्वों द्वारा यदि कोई परेशानी उत्पन्न की जती है तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन को देवे साथ महिला हेल्पलाईन नम्बर पर भी इसी सूचना देवे ताकि ऐसे असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभा कार्यवाही की जा सके। साईबर संबंधी अपराधों के संबंध में किया गया जागरूक :- आयोजित शिविर में लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही साइबर अपराध पर प्रभावी नियत्रंण के लिए पुलिस द्वारा इंटरनेट बैकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वालेट/ यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी देते हुए फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में दी गयी जानकारी :- शिविर के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा आमजनों को नशे से दूर रहते हुये समझाईस दी गयी कि नशा युवा पीढ़ी को खोखला करते जा रहा है। आमतौर पर आज के समय में नशा से होने वाले नुकसान के बारे में हर कोई जानता है फिर भी इसे बड़े शौक के साथ नशा करता है। युवा शराब, सिगरेट, ड्रग्स सहित न जाने कितनी जहरीली चीजों का सेवन करते हैं। वह इन चीजों के इतने ज्यादा लती हो जाते हैं कि इसके बिना शायद ही वो रह पाते हैं। हमेशा नशे से बचके रहना होगा। मादक पदार्थ के उपयोग से एचआईवी, हेपेटाइटिस, तपेदिक जैसे गंभीर रोगों के होने की संभावना बनी रहती है इसके अलावा इसके आर्थिक हानि और असामाजिक व्यवहार जैसे कि चोरी, हिंसा और अपराध एवं ,सामाजिक कलंक तथा समाज का समग्र पतन कई रूपों में दुष्प्रभाव भी हैं। हम किसी भी नशे को अपनी प्रबल इच्छाशक्ति से स्वयं को शिकार बनने से रोक सकते हैं। नशा करने से शरीर को अंदर से नुकसान होता है जिससे व्यक्ति में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में वह थोड़ा.सा काम करने पर भी थक जाते हैं। नशा का सेवन या नशा की लत एक सामाजिक और मनोवैज्ञानिक समस्या है जो पूरे विश्व के युवाओं को प्रभावित करती हैं।

Tags :

जरूरी खबरें