Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) की पहल पर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के शैक्षणिक विकास तथा कैरियर काउंसलिंग हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में किये जायेगें सैमिनार आयोजित

Aditi News Team

Mon, May 1, 2023
पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) की पहल पर पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के शैक्षणिक विकास तथा कैरियर काउंसलिंग हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में किये जायेगें सैमिनार आयोजित   अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.सिंह परिहार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में कैरियर काउंसलिंग सैमीनार ‘‘ऑपरेशन ज्योति ’’ का किया गया शुभारंभ*   *👉कक्षा 9वीं से कालेज में अध्यनरत एवं प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे पुलिस परिवार के बच्चों की एक्सपर्ट काउंसलर काउंसलिंग करते हुये प्रदान करेंगे सही दिशा*   *पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.)* द्वारा पहल करते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के बच्चों के शैक्षणिक विकास तथा कैरियर काउंसलिंग हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में सैमिनार आयोजित कर सही दिशा प्रदान करने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.सिंह परिहार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में आज दिनॉक 1-5-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स जबलपुर में कक्षा 9वीं से कालेज में अध्यनरत एवं प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे पुलिस परिवार के बच्चों के लिये एक्सपर्ट काउंसलर श्रीमति प्रीति कुमार, एवं श्री जयदीप मिश्रा की उपस्थिति में कैरियर काउंसलिंग सैमिनार ‘‘ऑपरेशन ज्योति ’’ का शुभारंभ किया गया। कैरियर काउंसलिंग सैमिनार ‘‘ ऑपरेशन ज्योति’’ में बच्चों की रूचि को ध्यान में रखते हुये एक्सपर्ट काउंसलर द्वारा काउसलिंग करते हुये सही दिशा प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेंडे एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी शहर सहित 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं कैरियर काउंसलिंग हेतु पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के 150 बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें