Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) की पहल पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में किया जा रहा है समर कैंप आयोजित

Aditi News Team

Mon, May 1, 2023
पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.) की पहल पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में किया जा रहा है समर कैंप आयोजित अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर. सिंह परिहार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन जबलपुर में समर कैप ‘‘उमंग ’’ का किया गया शुभारंभ*   *👉06 वर्ष से 16 वर्ष तक के पुलिस परिवार के बच्चों को अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, बेैटमिंटन, टेबिल टैनिस, अर्चरी, स्कैटिंग, हार्स राईडिंग, बाक्सिंग का दिया जायगा निःशुल्क प्रशिक्षण*     *पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना (भा.पु.से.)* द्वारा पहल करते हुये पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के 6 से 16 साल तक के बच्चों हेतु मध्य प्रदेश की समस्त पुलिस ईकाईयों में समर कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री उमेश जोगा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री आर.आर.सिंह परिहार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन में आज दिनॉक 1-5-2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स जबलपुर में पुलिस परिवार के 6 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों के सर्वागीण विकास हेेतु समर कैंप ‘‘उमंग’’ का शुभारंभ किया गया।   समर कैंप ‘‘उमंग’’ में नृत्य, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, मेंहदी, बेैटमिंटन, टेबिल टैनिस, अर्चरी, स्कैटिंग, हार्स राईडिंग, बाक्सिंग का प्रशिक्षण सुश्री मधु शुक्ला, श्रीमती पुष्पा फिलिप, श्री अक्षय पिल्लई, श्री परमजीत सिंह आदि के द्वारा दिया जावेगा।   इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमती प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेंडे एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल, एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी शहर सहित 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के लगभग 350 बच्चे उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें