Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

: प्रशिक्षण गतिविधियों की वृहद कार्य-योजना तैयार करें - पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया

Aditi News Team

Fri, Sep 24, 2021

महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान की बैठक

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों के लिये वृहद कार्य-योजना शीघ्र तैयार कर ली जाये। हर व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिये स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षित करें। मंत्री श्री सिसोदिया मंत्रालय में संस्थान की शासक मण्डल की 21वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री उमाकांत उमराव, संचालक पंचायत राज संचालनालय, संचालक महात्मा गाँधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान उपस्थित थे।

मंत्री श्री सिसोदिया ने कहा कि आजीविका पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आदेश प्राप्त होने पर लोगों तक स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद और सामग्री पहुँचाई जा रही है। इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाये, ताकि लोगों को सीधा लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने के लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया जाये।

मंत्री श्री सिसोदिया ने अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों एवं संविदाकर्मियों की संविदा सेवा वृद्धि का अनुमोदन, आउटसोर्स कर्मचारियों की पद-स्थापना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरआई, एसएचजी अभिसरण एवं स्व सहायता समूह की विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किए जाएं तथा इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं पंचायत राज मंत्रालय को भेजा जावे।

प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा नवाचार एवं अनुसंधान से समृद्धि पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत कृषकों द्वारा उपयोग की जाने वाली कम लागत की टेक्नालॉजी को विकसित एवं प्रोत्साहित किया जाए।

Tags :

जरूरी खबरें