Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

: भोपाल,दिव्यांग को मिली व्हील चेयर - स्वरोजगार भी देने के निर्देश

Aditi News Team

Wed, Mar 17, 2021

भोपाल । कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने आज अपनी सामान्य समस्या लेकर कलेक्ट्रेट आए एक दिव्यांग को देखकर तत्काल व्हील चेयर प्रदान की। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग श्री आर.के.सिंह को निर्देश दिए कि दिव्यांग को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी प्रस्ताव बनाएं।     यादव मोहल्ला, पुरानी विधानसभा के निवासी - श्री जुगल किशोर पुत्र श्री रामगोपाल को बुधवार को कलेक्ट्रेट में व्हील चेयर प्रदान की गई। उल्लेखनीय है जुगल किशोर दोनों पैरों से दिव्यांग है। जुगल किशोर एवं उनका परिवार व्हील चेयर पाकर बहुत खुश हुआ। जुगल किशोर के परिवार ने प्रसन्नता जाहिर की, उन्होंने प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और खुशी खुशी अपने घर के लिए रवाना हुए।

Tags :

जरूरी खबरें