Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: भोपाल,प्रशिक्षण में न रहे कमी - डॉ. मिश्रा आत्म-निर्भर भारत अभियान में स्वदेशी नस्ल के श्वान किये जा रहे प्रशिक्षित

Aditi News Team

Mon, Oct 4, 2021

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण दिवस के अवसर पर गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राज्य श्वान पुलिस प्रशिक्षण शाला (डॉग स्क्वाड) का आकस्मिक भ्रमण कर प्रशिक्षण की जानकारी ली। डॉ. मिश्रा ने कहा कि आत्म-निर्भर भारत अभियान में प्रदेश में 6 स्वदेशी नस्ल के श्वान प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "मन की बात'' कार्यक्रम में भी इसका जिक्र किया।

डॉ. मिश्रा ने भ्रमण के दौरान डॉग स्क्वाड ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी न रखी जाये। प्रशिक्षण के लिये सभी आवश्यक बेहतर संसाधनों को उत्कृष्ट बनाया जायेगा। डीएसपी राज्य श्वान प्रशिक्षण शाला सुश्री अनीता प्रभा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सुधील हाउण्ड, रामपुर हाउण्ड राजापलायम, कन्नी, कोम्बोई एवं चिप्पीपराई जैसी 6 स्वदेशी नस्लों के श्वान प्रथम बार प्रशिक्षित किये जा रहे हैं। भोपाल में प्रशिक्षित श्वान नारकोटिक्स और व्हीआईपी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सेनानी 23वीं वाहिनी श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ने बताया कि प्रदेश में डॉग स्क्वाड ट्रेनिंग सेंटर वर्ष 1959 से निरंतर कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण शाला से प्रशिक्षित श्वान ऑल इण्डिया पुलिस ड्यूटी मीट में 12 स्वर्ण, 7 रजत और 7 कांस्य पदक जीत चुके हैं। भोपाल में समय-समय पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाते
रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें