Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: भोपाल,लोकल के लिए वोकल होकर कर सकते है राष्ट्र निर्माण पटेल

Aditi News Team

Tue, Aug 17, 2021

राज्यपाल ने प्रदेश के जी आई टैग उत्पादों पर जारी किया डाक विभाग का विशेष आवरण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज राजभवन में मध्यप्रदेश के जी.आई. टैग उत्पादों पर डाक विभाग का विशेष आवरण जारी किया।

भोपाल । राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमें देश के लिए जीना है। देश के लिए काम करना है। इस भावना के साथ किये गये छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोज-मर्रा के कामकाज करते हुए भी हम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हम लोकल के लिए वोकल होकर, देश के स्थानीय उत्पादों का उपयोग करके, मज़बूत आत्म-निर्भर राष्ट्र का निर्माण कर सकते है। उन्होंने मध्यप्रदेश के जी.आई. टैग (भौगोलिक उपदर्शन) उत्पादों पर डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी करने के लिए बधाई दी और सराहना की।

राज्यपाल श्री पटेल को पोस्टमास्टर जनरल मध्यप्रदेश परिमंडल श्री जितेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पारपंरिक भारतीय उद्योगों के उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा जी.आई. टैग का विशिष्ट संकेत दिया गया है। यह उन उत्पादों के लिए दिया जाता है, जिनका एक विशिष्ट भौगोलिक गुण होता है। इस श्रंखला में मध्यप्रदेश के तीन उत्पादों को, इंदौर के चमड़े के खिलौने, रतलामी सेव और झाबुआ के कालामुर्गा कड़कनाथ को जी.आई. टैग मिला है। इन पर डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसी विशेष घटना, अवसर और आयोजन को चिर स्मरणीय बनाने के लिए विशेष आवरण अथवा डाक टिकट जारी किए जाते है। विशेष आवरण को देश के प्रत्येक कोने तक प्रचार के लिए भेजा जाता हैं। उन्होंने तीन विशेष आवरण की संक्षिप्त जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर, भोपाल श्री सागर निलेश शाह, सहायक निदेशक, व्यवसाय विकास श्री चन्द्रेश जैन, सहायक निदेशक, डाक जीवन बीमा श्री अभिषेक चौबे और सहायक अधीक्षक डाकघर, व्यवसाय विकास जितेन्द्र सोलंकी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें