Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: रीवा । विद्युत व्यवधान की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार

Aditi News Team

Fri, Aug 20, 2021

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिये निर्देश

रीवा। ऊर्जा  मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने  रीवा में विद्युत संचालन संधारण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये है कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रें में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें।  उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवधान की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जायेगा और उनके विरूद्ध सतत कार्यवाही की जायेगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि खराब केबिल तथा जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं तथा बिल संबंधी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने बताया कि उन्हें विद्युत ट्रिपिंग संबंधी ज्यादा शिकायतें मिली हैं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सही वोल्टेज मिले, मीटर रीडिंग नियमित व समय पर ली जाय तथा ट्रिपिंग की स्थिति में पूर्णत: नियंत्रण होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर जिले की विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही और शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

ऊर्जा मंत्री ने शिकायतों के संधारण के लिये पंजी बनाने और मुख्य अभियंता को लगातार क्षेत्र का भ्रमण करने के निर्देश दिये। उन्होंने  कहा कि आगामी तीन माह बाद बैठक में पुन: समीक्षा की जायेगी।  उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर माह में एक बार एमडी संबंधित जिलों के विधायकों के साथ बैठक कर समीक्षा भी करें। श्री तोमर ने वकाया बिल राशि की वसूली कर राजस्व आय बढ़ाने पर भी बल दिया। 

बैठक में मऊगंज विधायक एवं सिरमौर विधायक ने अपने अपने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं की ओर मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिये।

बैठक में  विधायक श्री प्रदीप पटेल, विधायक श्री दिव्यराज सिंह, एम.डी.वी. किरण गोपाल, उपस्थित हैं। 

Tags :

जरूरी खबरें