Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: भोपाल, दिव्यांग खिलाड़ी मेहनत करें हम उनके साथ हैं

Aditi News Team

Wed, May 17, 2023
सामाजिक न्याय मंत्री श्री पटेल ने किया दिव्यांगजन पंजा कुश्ती विजेताओं को पुरस्कृत दिव्यांग खिलाड़ी काफी मेहनत कर आगे आ रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने योग्य बनाने के लिये हर संभव सहायता की जायेगी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने यह बात आज भोपाल के स्पर्श भवन में राज्य स्तरीय दिव्यांगजन पंजा कुश्ती स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी भरपूर मेहनत करें। प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। हम हमेशा साथ हैं। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण श्री संदीप रजक ने उम्मीद जाहिर की कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता भविष्य में होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आये हुए सभी प्रतिभागी प्रशंसा के पात्र हैं। यहाँ तक आना बड़ी बात है। हार को आप हार न मानते हुए और मेहनत करें। श्री रजक ने कहा कि जिलों में खेलों के प्रति अभ्यास और प्रशिक्षण गतिविधियाँ सघन की जायेंगी। प्रो पंजा लीग के को-फाउण्डर एवं फिल्म स्टार सुश्री प्रीति झिंगियानी और श्री प्रवीण डबास मौजूद थे। श्री डबास ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला राज्य है, जहाँ से महिला और पुरूष दिव्यांगजन जिला एवं राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है। अन्य राज्यों की प्रतिस्पर्धा के बाद राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता होगी। सुश्री झिंगियानी ने कहा कि मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में काफी अच्छा काम कर रहा है। भोपाल एक बहुत ही सुंदर राजधानी है। पंजा कुश्ती फेडरेशन के डॉ. केशव पाण्डे और सक्षम संस्था के श्री रवि कोपरगाँवकर भी मौजूद थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी पुरुष वर्ग-60 कि.ग्रा. से अधिक में ग्वालियर के श्री मनीष कुमार प्रथम, बड़वानी के श्री मनोज पटेल द्वितीय और तृतीय स्थान पर देवास जिले के श्री भगवान सिंह बंजारा रहे। वहीं 60 कि.ग्रा. से कम में भिण्ड के श्री अरविंद रजक पहले, मुरैना के श्री निरंजन गुर्जर दूसरे और इंदौर जिले के श्री अंकित चौहान तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग-40 कि.ग्रा. से अधिक में ग्वालियर जिले की सुश्री रजनी प्रजापति प्रथम, मुरैना जिले की सुश्री रामविलासी राठौर द्वितीय और देवास जिले की सुश्री सुनीता सोलंकी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 40 कि.ग्रा. से कम वर्ग में मुरैना जिले की सुश्री अयोध्या प्रजापति ने प्रथम और ग्वालियर की सुश्री सोनम राठौर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें