Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: मंसूरी की सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Thu, Jun 1, 2023
मंसूरी की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाँसखेड़ा के शासकीय एकीक्रत हाईस्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक लतीफ खान मंसूरी को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर शिक्षको एवं ग्राम के लोगो द्वारा शाल , श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जनपद पंचायत साईखेडा सीईओ आयूष अग्रवाल , बीएसी संदीप स्थापक , प्राचार्य आनंद चोकसे ,नगेन्द्र त्रिपाठी ,उमाकांत पचोरी ,रामसेवक दुवे,राजेन्द्र ढिमोले ,दिनेश ढिमोले,जगदीस पटैल ,गनेश रूसिया मंचासीन रहे । इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने ने श्री मंसूरी के कार्यकाल को याद करते हुए सराहना की। विदित हो कि श्री मंसूरी ने 40 वर्षो तक एक ही ग्राम बाँसखेड़ा मे अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में लतीफ खान मंसूरी ने संपूर्ण सेवाकाल में उन्हें मिले स्नेह एवं सहयोग के प्रति सहयोगियों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर शिक्षक वेणीशंकर पटैल ,सुरेन्द्र पटैल ,अनीष शाह ,शेख जफर खान ,जनशिक्षक बनवारीलाल नागवंशी, प्रीतम रूसिया,कमलेश चोकसे ,नरेन्द्र सिह एवं शाला परिवार से सुरेन्द्र पटैल ,मनीष सोनी ,मीनाक्षी कोरी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन कमलेश विश्वकर्मा एवं बद्री पटैल ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें