Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान का हमेंशा ध्यान रखने वाला, "मै हूं अभिमन्यु", लड़कों/पुरूषों ने लिया ये संकल्प।

Aditi News Team

Sat, Jun 17, 2023
महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान का हमेंशा ध्यान रखने वाला, "मै हूं अभिमन्यु", लड़कों/पुरूषों ने लिया ये संकल्प अभिमन्यु“ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर निकाली गयी जागरूकता रैली, महिलाओं की सुरक्षा में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने हेतु नरसिंहपुर पुलिस द्वारा लोगों के बीच पहुंचकर किया जा रहा है उन्हें जागरूक। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य चलाए ज रहे विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु के तहत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के दिशा-निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस की टीम द्वारा उक्त अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए आम नागरिकों विशेषकर पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लिये भी उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। जागरूकता रैली के माध्यम से आमजनों तह पहुचाया गया संदेश :-* इसी कड़ी में नरसिंहपुर पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रैली के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचकर वहां अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाकर लोगों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया। जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजनों को किया गया जागरूक :- आज स्थानीय स्टेडियम ग्राउण्ड में जागरूकता शिविर एवं रैली का आयोजन किया गया जिसमे उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) राजेश्वरी कौरव एवं पुलिस टीम द्वारा बालक बालिकाओं एवं घूमने आए लोगो को महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या जैसे अपराधो एवम ऐसे अपराधो की रोकथाम हेतु बने कानूनों के बारे समझाया गया साथ ही उपस्थित बालक बालिकाओं उनके परिजनों को जेंडर सेंस्टाइजेशन के संबंध में समझाया एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 आदि का प्रचार प्रसार किया एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई।

Tags :

जरूरी खबरें