Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नर्मदा नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

आवागमन सुगम होने के साथ होगी समय की बचत,49 करोड 56 लाख की लागत से बना पुल

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के आंवली घाट के पास नर्मदा नदी पर 49 करोड़ 56 लाख की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से लोगों का आवागमन सुगम होगा और समय भी बचेगा।

लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैंने जब मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तब प्रदेश कोरोना संकट से जूझ रहा था। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाना थी। हमने अस्थाई अस्पतालों का निर्माण, ऑक्सीजन और दवाओं की व्यवस्था, इलाज के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात काम किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण प्रदेश का विकास प्रभावित हुआ है, लेकिन अब फिर से विकास के पथ पर प्रदेश आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश के किसानों से मूंग का उपार्जन किया गया। गरीबों को मुफ्त राशन वितरित किया।  बहनें अपने पैरों पर खड़ी हो सके, इसके लिए प्रदेश के 800 स्व-सहायता समूह को 160 करोड़ रुपए का बैंक लिंकेज और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया गया।  मुख्यमंत्री   श्री चौहान ने कहा कि गरीबों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिससे वे विभिन्न चिन्हित निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकें। प्रदेश के विकास में धन की किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीहोर जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए मध्यप्रदेश के क्राइसिस मैनेजमेंट मॉडल की पूरे देश में सराहना की गई। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में भी हमने रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के 4 करोड़ 72 लाख से अधिक नागरिकों  का टीकाकरण किया गया है। विदिशा सांसद श्री रमाकांत भार्गव तथा होशंगाबाद सांसद श्री उदय प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया।

Tags :

जरूरी खबरें