Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

सभी जोन, रेंज एवं जिलों के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए विस्तृत दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में हुआ अभिनंदन

मंत्री उदय प्रताप सिंह रोगी कल्याण समिति की बैठक में होंगे शामिल एवं विभिन्न स्थानों पर करेंगे दौरा

सीड बॉल्स और पौधरोपण के माध्यम से मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिया जनभागीदारी का संदेश

पटवारी, सचिव एवं मैदानी अमले को शिविरों के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

: राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर का जिला स्तरीय धरना 25 को

Aditi News Team

Sat, Sep 24, 2022
राज्य शिक्षक संघ नरसिंहपुर का जिला स्तरीय धरना 25 को नरसिंहपुर। राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता प्रदान किए जाने, 12 एवम 24 वर्षीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर कृमोन्नति या समयमान वेतनमान का लाभ दिए जाने, अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलीकरण कर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान किए जाने, संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत नव नियुक्त शिक्षकों की परिवीक्षा अवधि दो वर्ष कर शत प्रतिशत वेतन भुगतान किए जाने संबंधी आदि प्रमुख मांगों के समर्थन में राज्य शिक्षक संघ जिला इकाई नरसिंहपुर द्वारा जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ श्री अजीत जाट एवम जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा श्री प्रमेंद्र जाट के नेतृत्व में दिनांक 25 सितंबर 2022 को अपरान्ह 2:00 बजे से जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में धरना प्रदर्शन एवम रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री महोदय के नाम जिलाधीश महोदय के माध्यम से ज्ञापन सौपा जायेगा। उक्ताशय कि जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया सियाराम पटेल ने बताया कि शिक्षक संवर्ग, अध्यापक संवर्ग एवम अन्य विभाग के एन पी एस प्राप्त कार्मिकों को पुरानी पेंशन बहाली एवम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता का लाभ सहित उपरोक्त अन्य बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर प्रांताध्यक्ष श्री जगदीश यादव द्वारा विगत 05 सितंबर शिक्षक दिवस से महाकाल की नगरी उज्जैन से पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा का शुभारंभ कर प्रत्येक जिला, ब्लॉक एवम तहसील मुख्यालय पहुंचकर संपूर्ण प्रदेश में निकाली उक्त न्याय यात्रा निकाली जा रही है। आगामी 09 अक्टूबर को पेंशन सत्याग्रह न्याय यात्रा राजधानी पहुचेगी जहां प्रदेश भर के हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में यात्रा का समापन होगा एवम मुख्यमंत्री से मांगों का यथाशीघ्र निराकरण कर पुरानी पेंशन बहाली हेतु आग्रह किया जाएगा। जिले के समस्त नवनियुक्त संविदा शिक्षक,अध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवम एन पी एस प्राप्त अन्य विभाग के सभी कार्मिकों से 25 सितंबर 2022 दिन रविवार को अधिक से अधिक संख्या में अपरान्ह 2:00 बजे जनपद मैदान नरसिंहपुर पहुंचे की अपील अजीत जाट जिलाध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ, प्रमेंद्र जाट जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटेल, प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष विजय शर्मा, आशीष नामदेव, मलखान सिंह मेहरा, राकेश मेहरा, नितिन नारोलिया, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक मिश्रा (नरसिंहपुर), रघुवीर सिंह पटेल (गोटेगांव), अखिलेश सोनी करेली, गोविंद सिंह बुंदेला (चावरपाठा), लक्ष्मीकांत कौरव (साईखेड़ा), दौलत सिंह पटेल (चीचली), राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी दीपसिंह (चावरपाठा), अखिलेश महाजन (करेली), महेश वैष्णव (साईखेड़ा), तहसील अध्यक्ष तेंदूखेड़ा सूर्यकांत पाठक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा ठाकुर, महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष चावरपाठा श्रीमती ऊषा पटेल सहित अन्य पदाधिकारियों ने की है।

Tags :

जरूरी खबरें