Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: ललित श्रीवास्तव की पुस्तक "हम दोनो हैं एक प्रिये" अमेज़ॉन पर लॉंच

Aditi News Team

Mon, Jun 12, 2023
ललित श्रीवास्तव की पुस्तक "हम दोनो हैं एक प्रिये" अमेज़ॉन पर लॉंच नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के निवासी पत्रकार ललित श्रीवास्तव की पहली पुस्तक "हम दोनो हैं एक प्रिये" The unspoken lines अमेजॉन पर लॉंच हो गई है, यह एक काव्य कृति है जिसमे श्रृंगार रस से परिपूर्ण कविताएँ, शायरी एवं ग़ज़लों का एक बेहतरीन संग्रह है, इस पुस्तक को ब्लू विंग्स पब्लिलेशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। 120 पृष्ठ की इस पुस्तक में पाठकों हेतु श्रृंगार रस से संबंधित प्रत्येक परिस्थिति पर कविताएँ पढ़ने को मिलेंगी। लेखक ललित श्रीवास्तव का अपने विद्यालयीन समय से ही साहित्य एवं लेखनी की ओर रुझान रहा है, जिसके चलते वह पत्रकारिता एवं कविताओं के माध्यम से अपने शब्द पाठकों के बीच सांझा करते रहे हैं। वह साप्ताहिक समाचार पत्र भी संचालित कर रहे हैं, ललित खबरों के अलावा श्रृंगार रस एवं वीर रस की कविताएँ लिखते रहे हैं, परिणाम स्वरूप उनकी पहली काव्य कृति पाठकों के पढ़ने हेतु उपलब्ध है, ललित श्रीवास्तव की वीर रस से परिपूर्ण अगली पुस्तक स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉंच होगी, फिल्हाल आप "हम दोनों हैं एक प्रिये" The unspoken lines पुस्तक को अमेजॉन से आर्डर कर काव्य सुधा का आनंद ले सकते हैं।

Tags :

जरूरी खबरें