Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

: साईखेडा के स्टेट हाईवे मार्ग पर जगह जगह जानलेवा गढ्ढे,जिम्मेदार गौर फरमाए

Aditi News Team

Thu, May 4, 2023
साईखेडा के स्टेट हाईवे मार्ग पर जगह जगह जानलेवा गढ्ढे नगर परिषद साईखेडा के बीचों बीच से निकलने वाले स्टेट हाईव 44 मार्ग पर जगह जगह जाने लेवा गढ्ढे है जिससे पैदल निकलने वाले राहगीरों मोटर साईकिल चालको को परेशानी होती है तेज रफ्तार आने जाने वाले वाहन चालक अनजाने मै गिर चोटिल हो जाते है या जान गवा बैठते है ।दादा दरबार के पास.,नर्मदा मंदिर के सामने ,सब्जी बाजार शिव शक्ति मार्ग और ब्लॉक मुख्यालय के पास बडे बडे गढ्ढे है ।एमपीआरडी की सडक का आधे अधूरे मरम्पत कार्य के कारण सडक की यह दुर्दशा है ।कंपनी द्वारा स्टेट हाईव.गैरतगंज से झिकोली घाट तक डबल पट्टी मै डामलीकरण कर दिया गया लेकिन उसके आगे कामती तिगड्डा तक कोई पेचवर्क कार्य नहीं किया जिससे अनहोनी की संभावना बनी रहती है ।नगर मै जगह जगह.वाटर सप्लाई के लीकेज के कारण जलभराव से गढ्ढे बडे हो रहे है ।मुख्य सडक पर प्रतिदिन सैकड़ो भारी और सवारी बाहनो की आवाजाही लगी रहती है । पूर्व मै कंपनी द्वारा शहर मै मुख्य सडक को सीसी सडक और नाली निमार्ण कार्य करना था लेकिन नियम को ताक पर रखकर डामलीकरण कर दिया गया ।मीडिया व सोशल मीडिया और ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन से सीसी रोड बनाऐ जाने की मांग की जा रही है कई बार इस मार्ग से मंत्री सांसद विधायक कलेक्टर एसडीएम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का आना जाना रहता है उनको भी यह गड्ढे नहीं दिखते। अतः जनापेक्षा है कि प्रतिदिन निकलने वाले अधिकारी जनप्रतिनिधि इन गड्ढों पर ध्यान देकर इनका सुधार कार्य करवाएं ।

Tags :

जरूरी खबरें