Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: हटा दमोह,आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर नेत्र परीक्षण शिविर,२८४ व्‍यक्तियों का हुआ नेत्र परीक्षण

Aditi News Team

Wed, Oct 20, 2021

जन जन के राष्‍ट्रीय जैन संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा पर नगर के विद्या भवन श्री पार्श्‍वनाथ दिगम्‍बर जैन बडा मंदिर परिसर में
विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । आर्यिका रत्‍न श्री गुणमति माता जी के ससंघ सानिध्‍य में शिविर का शुभारंभ सेवानिवृत शिक्षिका पुष्‍पा जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. राकेश राय, डा. सचिन जैन, मुख्‍य खण्‍ड चिकित्‍सा अधिकारी डा. आरपी कोरी द्वारा दीप प्रज्‍जवल्‍लन करके किया गया, अतिथियों का सम्‍मान प्रवीण जैन, चातुर्मास समिति अध्‍यक्ष दीपक जैन, एडवोकेट सपन जैन , यश्‍ावन्‍त जैन, अजय जैन एडवोकेट हरेन्‍द्र जैन के द्वारा किया गया ।आर्यिका गुणमति माता जी ने मंगल आशीष देते हुए कहा कि जन्‍मदिन मोमबती बुझाकर व केक पर अपने मुंह से निकलने वाली प्रदूषित हवा को फैलाकर नहीं मनाना चाहिए ।

आचार्य श्री सदैव अपने जन्‍मदिन मनाने को मना करते है, जन्‍मदिन आपको एक चुनौती देता है कि आपके जीवन के क्षण घट रहे होते है, हम सूरज का निकलना तो याद रखते है लेकिन उसके अस्‍त को भूल जाते है, इस चेतावनी को समझना चाहिए, भारतीय संस्‍कृति में तो जन्‍मदिवस प्रभु की आरती पूजन करके मनाया जाता है, लेकिन ये पाश्‍चात्‍य संस्‍कृति सारे संस्‍कारों को भूलती जा रही है, आर्यिका श्री ने कहा कि यदि जन्‍मदिन मनाना है तो श्‍मशान भूमि पर जाकर मनाओ जहां चिताओं से निकलने वाली चिता आपको आपका कल याद करा दे। जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डा. राकेश राय ने जीवन में आंखो का महत्‍व बताते हुए उम्र आंख पर किस तरह प्रभाव डालती यह बताते हुए कहा सरोकार से जुडे सारे आयोजन में विभाग पूरी तरह से तैयार रहता है, जब भी जहां भी ऐसे आयोजन करे हम सहयोग करेगें, दमोह से आये नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. सचिन जैन ने नेत्र की सुरक्षा के उपाय बताये। चातुर्मास समिति एवं सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजित इस शिविर में नेत्र परीक्षण सहायक अरविन्‍द नेमा, आनेश जैन, भरत जैन ने दोनों डा. के सहयोग से २८४ व्‍यक्तियों को नेत्र् परीक्षण किया, जिसमें करीब २४ मरीज मोतियाबिन्‍द के मिले, जिन्‍हे उपचार के लिए उचित सलाह दी गई, ८३ व्‍यक्तियों को निःशुल्‍क चश्‍मा वितरित किये, जिसमें ४ छात्र भी शामिल है ।
आयोजन में आदित्‍य सिंघई, सुरेन्‍द्र जैन, संजय जैन आदि का विशेष सहयोग रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें