Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया

प्रधानमंत्री ने कैप्टन स्मित से कहा, "पूरा देश आपके लिए प्रार्थना कर रहा है। आपकी सेहत के लिए महामृत्युंजय जाप हो रहा है

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति के बेटे नीर प्रजापति पर मामला दर्ज

दुर्गा उत्सव समिति की समस्याएं होगी मुख्य बिंदु

: हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही करने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शुक्रवार को गाडरवारा के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत खुरसीपार पहुँचे। ग्राम पंचायत परिसर में उन्होंने ग्रामवासियों से विस्तृत चर्चा की और शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासनिक अमला अपने मुख्यालय पर दो दिन मौजूद रहेगा। इस दौरान किसी भी हितग्राही को भटकने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। ग्रामवासियों से चर्चा के दौरान उन्होंने पेंशन, प्रधानमंत्री आवास एवं दिव्यंगता सर्टिफ़िकेट की जानकारी ली।

   ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही करने वाले ग्राम पंचायत सचिव श्री मोहन लाल वर्मा को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही रोज़गार सहायक श्री शरद कुमार तीनगुरिया को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

   इसके पश्चात उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कोविड टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने कोविड टीकाकरण में सक्रिय रूप से सहभागिता के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।

         भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें