Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: होशंगाबाद,आयुक्त निशक्तजन कल्याण श्री संदीप रजक ने दिव्यांग पार्क एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

होशंगाबाद। आयुक्त निशक्तजन कल्याण संदीप रजक ने उप सचिव मध्य प्रदेश शासन भूटा सिंह इवने के साथ 11 जुलाई को होशंगाबाद में  दिव्यांग अनुभूति पार्क एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र  का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त श्री रजक ने दिव्यांग पार्क का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं नगर पालिका होशंगाबाद को दिए। उन्होंने पार्क के रखरखाव की सतत मॉनिटरिंग करने के लिए उपसंचालक सामाजिक न्याय को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पार्क में दिव्यांगजनो हेतु उपयोगी उपकरण सुचारू रहें तथा अनुपयोगी उपकरणों एवं सामग्रियों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग पार्क एवं दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सामने दिव्यांगों से संबंधित शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी हेतु डिस्प्ले बोर्ड लगाएं जाए तथा दिव्यांगो हेतु संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। आयुक्त ने दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया और केंद्र में रिक्त पद हेतु भर्ती प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश उपसंचालक सामाजिक न्याय को दिए।
      इस दौरान उपसंचालक सामाजिक न्याय श्रीमती प्रमिला वायकर, सहायक यंत्री नगरपालिका श्री आर सी शुक्ला एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें